Heart Touching Sad Shayari in Hindi | दिल को रुला देने वाली उदास शायरी 2024
हज़ार शिकवे, लाखों शिकायतें और ये बेबस आँखें,
उसकी एक मुस्कुराहट ने फिर हमें चुप करा दिया।
— Shayari King Official
ज़िंदगी में कभी-कभी दर्द इतना गहरा हो जाता है कि इंसान उसे लफ़्ज़ों में बयां नहीं कर पाता। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसी ही दिल छू लेने वाली शायरियां जो आपकी तन्हाई को सुकून देंगी।
1. ज़ख्म कितने गहरे हैं ये तो वक्त ही बताएगा,
पर उसका मुड़कर न देखना ताउम्र हमें तड़पाएगा।
2. हमने तो उसे अपनी पूरी कायनात मान लिया था,
मगर उसे हमारी आँखों की नमी तक नज़र न आई।
3. लोग पूछते हैं कि क्यों इतने उदास रहते हो,
अब उन्हें क्या बताएं कि खुशियाँ किस गली में खो गईं।
4. एक अधूरी सी उम्मीद के सहारे जी रहे हैं हम,
शायद वो लौट आए इसी इंतज़ार में दिन गिन रहे हैं हम।
5. मुहब्बत भी उन्हीं से होती है जिनका मिलना नसीब में नहीं होता,
और यादें भी उन्हीं की आती हैं जिनका लौटना मुमकिन नहीं होता।