Heart Touching Sad Shayari in Hindi | दिल को छू लेने वाली उदास शायरी 2024
कांच की तरह टूटे हैं मगर चुभेंगे नहीं,
हम तो उस शहर के हैं जहाँ दर्द भी मुस्कुराता है।
— Shayari King Official
जीवन में कभी-कभी ऐसा मोड़ आता है जब शब्द कम पड़ जाते हैं और दिल का बोझ बढ़ जाता है। उदासी कोई कमजोरी नहीं, बल्कि इस बात का सबूत है कि आपने किसी को शिद्दत से चाहा था। पेश हैं कुछ चुनिंदा शायरियाँ जो आपके जज्बातों को बयां करेंगी:
1. वो जो कहते थे मरते दम तक साथ निभाएंगे,
आज सरेआम गैरों के साथ महफ़िल सजा रहे हैं।
2. मोहब्बत का अंजाम क्या होगा ये पता न था,
बस उसे पाने की ज़िद में खुद को ही कहीं खो दिया।
3. खामोशियाँ ही बेहतर हैं इस मतलबी दुनिया में,
यहाँ अक्सर सच बोलने वालों के ही घर जला दिए जाते हैं।
4. यादों का बोझ लेकर कहाँ तक चलें भला,
जब मंज़िल ही किसी और की बाहों में जा बसी हो।
5. हमने तो उम्र गुजार दी उनकी एक मुस्कान के लिए,
और उन्होंने कह दिया कि ये तो हमारी आदत थी हर किसी के लिए।